Popular posts from this blog
जिंदा है इंसानियत
कुछ समय पहले की बात है, जब मैं अपने एक मित्र के साथ साउथ एक्स फ्लाई ओवर के नीचे से डीफेंस कालोनी की ओर जा रहे रास्ते से गुजर रहा था। हम दोनों आपस में बात करते हुए जा रहे थे की अचानक हम ने देखा एक साईकिल सवार व्यक्ति जो की दुर्घटना ग्रस्त हो गया था और उसकी साईकिल भी पूर्ण रूप से टूट गई थी। पास में ही ट्रैफिक पुलिस के नौजवान भी खड़े थे , लेकिन उनके पास इस दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की सुध लेने का वक्त नही था। यह दुर्घटना इतनी तीव्र गति से घटी की हम यह नही जान सके की इस व्यक्ति को कौन ठोकर मार कर भागा है । तुंरत ही हम दोनों उसके पास गए और उस व्यक्ति को उठाया साथ ही साईकिल को सड़क के किनारे रख दिया । उस व्यक्ति को अधिक चोट तो नही लगी लेकिन उसकी साईकिल पूर्ण रूप से टूट गई थी । इतने में ही दूसरी छोर के रेड लाइट पर रुकी कार से एक नौजवान उतर कर आया और उसने अपनी जेब से पाँच सौ रुपए का नोट निकालते हुए उस व्यक्ति से पूछा , कही चोट तो नही लगी। ये पैसे रख लो अपनी साईकिल ठीक करवा लेना । यह कहकर अपनी गाड़ी में बैठ गया । इतने में रेड लाइट भी ग्रीन हो गई और वह व्यक्ति चला गया । आज भी जब कभी मैं उस रास्ते ...
आज के नेता
चुनाव का मौसम आया , नेताओ का मन घबराया । शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया , समर्थन लेकर पहुंचे नेता । पैसे देकर ख़रीदा सीट , पार्टी का दिल लिया जीत । फिर बनठन कर चले जनता के पास, उनसे मिली इन्हे वोटों की आश । बढे आगे हर्षो उल्लास, बीच में हुआ विरोधी का आभास, नेताजी पहुचे फ़ौरन पास । आपस में हुई खीचा तानी , नेताजी ने शुरू की अपनी कहानी । एक मौका और दी जिए, सब्र से काम लीजिये । हर घर में होगी बिजली- पानी , कभी न होगी बेईमानी । लोगों का दिल जीत कर , विरोधी को भारी वोटों से पीट कर, नेताजी ने किया शपथ ग्रहण । कुर्सी पर बैठते ही डोला उनका मन , यह मौका है आखिरी , करलूं घोटालों का शुभारम्भ । एक बार फिर लोगों को , न मिला अन्न , न मिला पानी , मिली तो सिर्फ़ बेईमानी ।

Comments
Post a Comment