Posts

Showing posts from August, 2010

कॉमन वेल्थ गेम्स - 2010

कॉमन वेल्थ गेम्स शुरू होने में कुछ हीं दिन रह गए हैं । काम जोरो से चल रहा है ....लेकिन समय इतना कम है की काम पूरा होना अब मुश्किल लग रहा है । और जो काम हुए भी हैं उस में जल्दी करने का परिणाम देखा जा सकता है । कॉमन वेल्थ गेम्स में नाजायज़ खर्च और घोटाले भी सामने आ रहे हैं। अबविपक्ष इस मुद्दे को छोरना नहीं चाहती। पिछले दिनों भाजपा समेत अनेको राजनितिक पार्टी ने इसके विरोध में अपनी आवाज बुलंद की , लेकिन सरकार इस मामले पर चुप्पी साधी रही। अब कॉमन वेल्थ गेम किस तरह निपट जाये ये चिंता का विषय है । इन्द्र देवता भी सरकार द्वारा बरती गयी ढीली रवैया से नाराज दिख रहे है , और इस वर्ष दिल्ली में वर्षा भी जम कर सरकार पर वरश रही है ...और जगह जगह वरती गयी ढीली रवाया का पोल खोल रही है ....ऐसे में अब इस कॉमन वेल्थ गेम्स का भगवान ही मालिक है।