Posts

Showing posts from March, 2009

भारत को मिला तूफ़ान ...

Image
इरफान पठान तू है देश की शान , भारतीय क्रिकेट को दी तुने नई पहचान । इस देश को मिला एक तूफ़ान हर मुश्किल में बचाई देश की शान , वीर खिलाड़ी भी है तुझसे परेशान । जब हुआ तेरा चयन , लोगो ने सोचा मन ही मन , तू है कुछ दिन का मेहमान । लेकिन तू ने अपनी क्षमता से, सबको दिया प्रमाण। तू है महान और इस देश की शान । गेंद से ही नही बल्ले से भी , तुने किया है विपक्षी को हैरान , तुमसे लोगो को आशा है , और मेरी यह अभिलाषा है, जिस दिन तुम बनोगे कप्तान , मेरी इस कविता का होगा सम्मान । यह कविता मैंने 2004 में लिखा था जब इरफान पठान क्रिकेट में अच्छी स्तिथि में नही थे..और टीम से बाहर कर दिए गए थे । उसके कुछ दिनों बाद उन्होंने साबित कर दिया की क्रिकेट में उनकी अलग पहचान है ।

आज की राजनीतिक परिस्थिति ...........

Image

आज के नेता

Image
चुनाव का मौसम आया , नेताओ का मन घबराया । शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया , समर्थन लेकर पहुंचे नेता । पैसे देकर ख़रीदा सीट , पार्टी का दिल लिया जीत । फिर बनठन कर चले जनता के पास, उनसे मिली इन्हे वोटों की आश । बढे आगे हर्षो उल्लास, बीच में हुआ विरोधी का आभास, नेताजी पहुचे फ़ौरन पास । आपस में हुई खीचा तानी , नेताजी ने शुरू की अपनी कहानी । एक मौका और दी जिए, सब्र से काम लीजिये । हर घर में होगी बिजली- पानी , कभी न होगी बेईमानी । लोगों का दिल जीत कर , विरोधी को भारी वोटों से पीट कर, नेताजी ने किया शपथ ग्रहण । कुर्सी पर बैठते ही डोला उनका मन , यह मौका है आखिरी , करलूं घोटालों का शुभारम्भ । एक बार फिर लोगों को , न मिला अन्न , न मिला पानी , मिली तो सिर्फ़ बेईमानी ।

ताकि नींद खुल सके ....

रैगिंग एक ऐसी समस्या है जिसका निदान ढूँढना परम आवश्यक हो गया है।   रैगिंग को रोकने के लिए कई कानून बनाये गए लकिन वे सभी कानून इस पर काबू पाने में असफल साबित हुए।  इसलिए सरकार को चाहिए की सख्ती बरतते हुए इसमें लिप्त संस्थाओं की मान्यता तत्काल रद्द कर दी जाये जिससे इन संस्थाओं की नींद खुल सके। गंगेश कुमार