पापा
पापा जब मै छोटा था तब आपकी कही गयी हर बात उपदेश लगती थी अब जब जीवन को समझ रहा हूँ आपकी कही हर बात सच्ची लगती है. पापा आप कई दुःख से गुजरे फिर भी हमें कभी दुखी नहीं होने दिया खुद कस्ट सहकर भी हमें खुशियाँ दिलाई जब कभी मै राह से भटकने लगा आपने ऊँगली थाम सही मार्ग दिखाया जब कभी असफल हुआ आपने भरोसा दिया जीवन में सदैव आगे बढ़ने को प्रेरित किया मेरी सफलता पर आप खुश तो बहुत होते है लेकिन आप व्यक्त नहीं करते ताकि की मैं और आगे बढ़ सकू. आपके स्नेह और प्यार से ही सब कुछ संभव हो सका है... फादर्स डे पर दुनिया के सभी पिता को मेरा सत सत नमन.... गंगेश कुमार