Posts

Showing posts from October, 2009

कुछ यादें जो प्रेरणा देती है............

अगर दिल में हो कुछ कर दिखाने का उमंग और उसको पुरा करने का जज्बा, तो रास्ते में आने वाली कठिनाइया भी अपना रुख बदल लेती है । मुझे अपने स्कूल के दिनों में एक ऐसे अध्यापक से पढने का मौका मिला जिनका जीवन निश्चय ही प्रेरणा दायक है । इनका नाम राजेंद्र दास है । ये अपनी आँखों से देख नही सकते, फिर भी एक देखने वाले व्यक्ति से अधिक कार्य करते हैं । इनकी स्मरण शक्ति ऐसी है जिसे एक बार सुन लिया उसके बाद तो भूलने का नाम ही नहीं लेते । जब मैं ग्यारहवीं कक्षा में था उस समय वो मुझे हिन्दी अध्यापक के रूप में मिले । वे हिन्दी के बहुत ही अच्छे अध्यापक है । विद्यार्थियों को हिन्दी में आए कठिनाइयों को सरलतम तरीके से समझाते हैं ऐसा लगता है जैसे इन्हे सारा अध्याय कंठस्थ हो । एक बार किसी विद्यार्थी का नाम सुन लेते हैं उसके बाद तो उसकी आवाज से ही पहचान लिया करते हैं। इनके कक्षा का परिणाम हमेशा शत प्रतिशत रहा है । इनकी लगन और कार्य को देखकर सरकार ने इन्हे पदोन्नति पत्र भेजा और ये एक अध्यापक से उप- प्रधानाध्यापक के रूप में दूसरे स्कूल में नियुक्त किए गए । लेकिन जब इनका नियुक्ति पत्र आया उस समय 11 वीं और 12 वीं का ...