ये सपने अपने है
तेरी आँखों ने जो सपने देखे है
उन आँखों में मेरे भी सपने है
तेरा साथ है खुशियाँ ही खुशियाँ है
अब अपनी प्यारी सी एक दुनिया है
तुम हस्ती हो दिल हस्ता है
तुम रोती हो दिल रोता है
तुम हो कितनी भोलि भाली
तुम हो कितनी सच्ची, कितनी प्यारी
तुम्हारी हर एक अदा है सबसे न्यारी
तुम मिली मुझे मेरी ज़िन्दगी मिली
तुम ने दी इतनी खुशियाँ मेरी किस्मत खुली
वादा है मेरा तुम से
इन सपनो को पंख लगा दूंगा
सारी खुशियाँ तुम्हारी कदमो में सजा दूंगा
***गंगेश कुमार***
Comments
Post a Comment