जीवन एक अनुभव
मीडिया में काम करने का जहां कुछ फ़ायदा है वही बहुत नुकसान भी ये बात अब जान रहा हूँ जब से मैं मीडिया में काम करने लगा हूँ ... लोग किस हद तक उतर सकते है ये बात सोच कर अभी भी जब की मै ये लिख रहा हूँ हंसी आ जाती है... कुछ लोग तो यहाँ ऐसे है जो अपने आप को करण जोहर के पिता बताते है बेसक उन्हें मीडिया की ए बी सी डी पता न हो ..और वो लोग अपने आपको स्थापित करने के चक्कर में और अपने को महान बताने के लिए पूरी कोशिश तो करते ही है साथ में वो कुछ भी करने को तैयार रहते है चाहे उन्हें किसी का सर ही क्यों न फोरना परे ऐसे बीमार मानसिकता वाले लोग हर जगह मिल जायेंगे लेकिन एक बात है ऐसे लोगो से अगर मजे लेना हो तो इन्हें छेरने में भी बड़ा मजा आता है । अगर आपके बॉस समझदार है फिर तो ठीक है अगर नहीं तो फिर ऐसे लोगो से बच कर रहना चाहिए क्यों ये कब आपकी नौकरी सटक जाये पता भी नहीं चलेगा । मीडिया के ऐसे महारथी जिन्हें कुछ भी नहीं आता फिर भी अपने को संजय लीला भंसाली कहने में न सरमाने वाले लोगो के कारण आज अनेको प्रतिभा का हनन हो रहा है । ये लोग कब तक अपना जागीर समझ कर ऐसा करते रहेंगे कब इन्हें अक्कल देगा भगवान ..मेरी तो यही विनती है ऐसे लोगो को भगवान सदबुध्ही दे ताकि किसी भी क्षेत्र में अच्छे लोग आ सके ।
Comments
Post a Comment