नया सत्र, नई डगर ......

यूँ तो देल्ही यूनिवेर्सिटी का मौसम हमेशा खुशगवार होता है लेकिन जब बात नए सत्र के आरम्भ का हो तो दिल खुशी से कह उठता है ऐसी आज़ादी और कहा ! नया सत्र प्रारम्भ होने के साथ नए नए चेहरे दिखने लग जाते है। कई आँखों में कुछ कर दिखाने का सपना होता है तो कई यूवा यहाँ आकर सपना संजोते हैं । जब बात डी यू की हो तो यहाँ होने वाले छात्र चुनाव को कैसे भूला जा सकता है चुनाव के मौसम में तो यहाँ का नज़ारा ही कुछ और होता है । चुनाव के मौसम में सभी छात्र नेता अपने प्रचार में जुट जाते है तथा अपने धन बल का प्रोयोग भी जी भर के करते है । कुछ कर दिखाना का जज्बा भी इस कदर इन पर हावी होता है की सही और ग़लत को समझना इनके लिए मुश्किल हो जाता है । इन सब के अलावा कुछ ऐसे छात्र भी यहाँ होते है जिन्हें इस रंगीन दुनिया से कोई मतलब नही होता जो सिर्फ और सिर्फ़ पढाई में मग्न रहते है । बात जब डीयू की हो तो सीनियर छात्रो को कैसे भूला जा सकता है जो नए छात्रों के साथ मिल कर एन्जॉय तो करते ही है साथ ही साथ उन्हें सही मार्ग दर्शन भी देते है और समय समय उनकी मदद करते है । कॉलेज जीवन एक ऐसा सफर होता है जहा हमेशा भटकने का डर रहता है , इसलिए नए छात्रों को चाहिए की वो हमेशा संभल कर चले ताकि उन्हें अपनी मंजिल पाने में कोई कठिनाई न हो ..............

Comments

Popular posts from this blog

जिंदा है इंसानियत

आज के नेता